StoreSathi
हिं
डाउनलोड
StoreSathi
हिं
डाउनलोड

आसान कीमत

तीन प्लान, हर प्लान में सारे फ़ीचर, PC और फ़ोन दोनों के लिए। कीमतें 18% GST से पहले की हैं।

हर प्लान में

  • PC और फ़ोनएक लाइसेंस
  • फ़ीचरसारे
  • विज्ञापनकोई नहीं
  • आपका डेटाआपके पास

प्लान

हर प्लान 30 दिन फ़्री से शुरू होता है: सारे फ़ीचर, आपके PC और फ़ोन पर एक साथ।

मासिक

महीने-दर-महीने भरें।

जब चाहें बंद करें।

₹300हर महीने, + 18% GST

फ़्री शुरू करें

सालाना

दो महीने फ़्री।

बारह महीने, दस महीने की क़ीमत में।

₹3,000हर साल, + 18% GST

फ़्री शुरू करें

एक बार

एक बार भरें, हमेशा इस्तेमाल करें।

  • 31 मार्च 2027 तक लॉन्च क़ीमत; उसके बाद ₹9,000 + 18% GST।
  • पहले साल के अपडेट और सपोर्ट शामिल।
  • दूसरे साल से अपडेट आपकी मर्ज़ी: ₹1,500 + 18% GST हर साल।
  • अपडेट बंद करें, तब भी ऐप चलता रहता है।

₹7,000एक बार, + 18% GST

फ़्री शुरू करें

ऐप के अंदर Razorpay से भरें: UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग। हर पेमेंट के साथ GST इनवॉइस मिलता है।

छोटी दुकान? फ़्री से शुरू करें

Android के लिए StoreSathi Free: हमेशा फ़्री, कोई विज्ञापन नहीं, इंटरनेट की ज़रूरत नहीं।

फ़्री ऐप लें
  • नकद, UPI या उधार पर बिल
  • आइटम, Excel से इम्पोर्ट के साथ
  • ग्राहकों की लिस्ट
  • महीने की बिक्री रिपोर्ट
  • थर्मल बिल PDF में, या WhatsApp पर
  • 10 भाषाएँ

GST बिल और रिटर्न, खाता, स्टॉक, स्टाफ़ और PC पर बिलिंग के लिए StoreSathi Pro चुनें।

पाँच साल का ख़र्च

इतने समय मेंमासिकसालानाएक बार, अपडेट के साथ
1 साल ₹4,248 ₹3,540 ₹8,260
2 साल ₹8,496 ₹7,080 ₹10,030
3 साल ₹12,744 ₹10,620 ₹11,800
4 साल ₹16,992 ₹14,160 ₹13,570
5 साल ₹21,240 ₹17,700 ₹15,340

सारी रक़म GST सहित है। हर साल सबसे सस्ता बोल्ड में है। लॉन्च क़ीमत पर एक बार वाला लाइसेंस तीसरे साल से मासिक से सस्ता पड़ता है, और चौथे साल से सालाना से। पहले साल के बाद अपडेट आपकी मर्ज़ी।

Free या Pro?

फ़ीचरStoreSathi FreeStoreSathi Pro
कीमतहमेशा फ़्री₹300 महीने से + 18% GST
विज्ञापनकोई नहींकोई नहीं
बिना इंटरनेट चलता हैहाँहाँ
किस पर चलता हैAndroid फ़ोनWindows PC और Android फ़ोन
बिल: नकद, UPI, उधारहाँहाँ, साथ में कार्ड और स्टोर क्रेडिट
थर्मल बिल PDF में या WhatsApp परहाँहाँ, साथ में A4, A5 और बिना प्रिंट बॉक्स के प्रिंट
GST इनवॉइस और रिटर्ननहींGSTR-1, GSTR-3B, 2B, ई-इनवॉइस, ई-वे बिल
उधार खाता और रिमाइंडरनहींहाँ
ख़रीद, वेपारी और स्टॉकनहींहाँ, PDF बिल इम्पोर्ट के साथ
कैमरे से बारकोड स्कैननहींहाँ, और PC पर USB स्कैनर
रोल और PIN वाला स्टाफ़नहींहाँ
रिपोर्टमहीने की बिक्रीनफ़ा-नुक़सान, डे बुक, एनालिटिक्स, GST
भाषाएँ1013

अगर फ़ोन पर बस जल्दी बिल चाहिए तो Free से शुरू करें। GST, खाता, स्टॉक, स्टाफ़ या काउंटर पर PC के लिए Pro चुनें।

पेमेंट के सवाल

क्या फ़्री ट्रायल है? हाँ, हर फ़ीचर के साथ 30 दिन, आपके PC और फ़ोन पर। कार्ड की ज़रूरत नहीं।

मासिक या सालाना प्लान ख़त्म हो जाए तो? 7 दिन पहले रिमाइंडर दिखता है। आख़िरी तारीख़ पर ऐप लॉक हो जाता है, पर अपना डेटा एक्सपोर्ट कर सकते हैं। फिर से भरें और जहाँ छोड़ा था वहीं से चालू करें।

एक बार वाले प्लान के अपडेट बंद कर दूँ तो? ऐप जैसा है वैसा चलता रहता है। सिर्फ़ नए वर्ज़न और सपोर्ट रुकते हैं, जब तक आप फिर से अपडेट के पैसे न भरें।

क्या मेरे लिए लॉन्च क़ीमत बदलेगी? नहीं। 31 मार्च 2027 तक ख़रीदें, तो आपकी क़ीमत ₹7,000 + GST ही रहेगी।

पेमेंट कैसे करूँ? ऐप के अंदर, Razorpay से: UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग।

क्या GST इनपुट क्रेडिट ले सकता हूँ? हाँ। हर पेमेंट के साथ GST इनवॉइस मिलता है, आप दें तो उस पर आपका GSTIN।

एक लाइसेंस में क्या आता है? एक दुकान: उसका PC और उसका फ़ोन, दोनों साथ।

मेरी दूसरी दुकान है। क्या दूसरा लाइसेंस चाहिए? हाँ। हर दुकान का अपना लाइसेंस होता है।

क्या बाद में प्लान बदल सकता हूँ, जैसे मासिक से एक बार? अभी ऐप के अंदर से नहीं। यह जल्द आ रहा है।

फ़्री महीने से शुरू करें

30 दिन तक हर फ़ीचर। प्लान बाद में चुनें, ऐप के अंदर।